ब्रेन ट्यूमर कैसे होता है क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 16:09

ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) मस्तिष्क से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसमें ब्रेन सेल्स अचानक से बढ़ने लगते हैं और इक्ट्ठा हो कर ट्यूमर बना लेते हैं। ब्रेन ट्यूमर कई प्रकार के होते हैं। जैसे कि कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसर रहित, माइल्ड ट्यूमर होते हैं और कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसरयुक्त यानी क्रोनिक ट्यूमर होते हैं। डॉ. मुकुल शर्मा, एमडी न्यूरोलॉजी, अजंता हॉस्टपिटल, लखनऊ बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर के कारणों (brain tumor causes) को देखें तो ये समझना कई बार मुश्किल हो जाता है कि ये क्यों हुआ है। आमतौर पर ब्रेन ट्यूमर जीनेटिक सिंड्रोम या हानिकारक रेडिएशन के कारण होता है। इसके अलावा कई बार जब शरीर में कहीं और कैंसर हो तो ये बढ़ कर ब्रेन तक पहुंच जाता है और ब्रेन ट्यूमर का कारण बनता है। ब्रेन ट्यूमर कितनी जल्दी बढ़ता है यह बहुत भिन्न हो सकता है और इसको आपका तंत्रिका तंत्र बहुत ज्यादा प्रभावित कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों को पहचानें और फिर जल्द से जल्द इलाज करवाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info